PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: केंद्र सरकार की वैसे तो कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं जिसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा कई अन्य तरीके के लाभ शामिल हैं। इसी क्रम में भारत सरकार की एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। वहीं, लाभ के रूप में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।
वहीं, इस बार किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों के बेसब्री से है। इन सबके बीच चर्चा ये भी है कि क्या 19वीं किस्त 18 जनवरी 2025 में जारी हो सकती है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं और समझते हैं कि 19वीं किस्त आखिर कब आ सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...