फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ध्यान दें: आपकी इन गलतियों के कारण अटक सकती है 14वीं किस्त, जानें कैसे होगा सुधार

Fri, 26 May 2023 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों के कारण अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan 14th Installment: शहरी इलाके हों या फिर ग्रामीण क्षेत्र, दोनों ही जगहों पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न तरीके की योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक मदद से लेकर अन्य चीजें दी जा रही हैं। मुफ्त व सस्ता राशन, बिजली, शिक्षा, रोजगार, बीमा, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन आदि योजनाएं लगातार चल रही हैं। इसी तरह किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, और ऐसे में उन्हें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से मिलती है। वहीं, इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है, लेकिन यहां आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ गलतियां हैं जिनके कारण आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपको समय रहते इन गलतियों को ठीक करना होगा। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों के कारण अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-

केवाईसी न करवाना
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या आप नए जुड़े हैं, तो आपको केवाईसी करवा लेना चाहिए। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो नियमों के तहत आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों के कारण अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : Istock
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो खुद से घर पर ही पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं।

4 of 5
किन गलतियों के कारण अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
भू-सत्यापन न करवाना
  • भू-सत्यापन न करवाने की गलती बिल्कुल न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम अब तक नहीं किया है, तो आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों के कारण अटक सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock
बैंक खाते से आधार को लिंक न करवाना
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त अटके नहीं, तो नियमों के तहत आपको अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को आज ही करवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें