PM Kisan Yojana: देश के किसान को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, वो खेती का सामान खरीद सके आदि। इसके लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है और ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है, जिसका उन्हें इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको ये किस्त मिल सकती है या फिर नहीं। तो चलिए जानते हैं ये आप कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसका प्रोसेस जान सकते हैं...