फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: इस खास ट्रिक से मिनटों में बुक हो सकता है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Thu, 08 Jun 2023 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
Tatkal train ticket: रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय ट्रेन से लोग सफर करते हैं। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक ट्रेन लोगों को पहुंचाती है। वहीं, ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के जरिए लोगों का सफर और सुहावना हो जाता है। बस आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है, तो थोड़ा पहले ट्रेन टिकट बुक करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको अचानक कहीं ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है, तो आप चाहें तो तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, यहां आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ये जरूरी नहीं कि तत्काल ट्रेन टिकट कंफर्म मिले। तो इसका जवाब है कि बिल्कुल मिल सकती है। बस इसके लिए आपको एक ट्रिक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कैसे हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
  • दरअसल, आप अगर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो ये यात्रा से एक दिन पहले होता है। इसमें आप सुबह 10 बजे से एसी क्लास और 11 बजे से नॉन एसी क्लास के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप ये टिकट ऑनलाइन और रेलवे काउंटर दोनों जगह से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे बुक हो सकता है कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट:-

मास्टर लिस्ट फीचर
  • अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट चाहिए, तो इसके लिए आप मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इसके जरिए आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है।

4 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
  • अब जरा इस मास्टर लिस्ट फीचर को समझ लीजिए। जब आप टिकट बुक करते हैं, तो आपको ट्रेन और क्लास चुनने के बाद सभी पैसेंजर की जानकारियां भरनी होती हैं। ऐसे में अगर ज्यादा पैसेंजर होंगे, तो आपको काफी समय लग सकता है और तत्काल टिकट खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मास्टर लिस्ट फीचर में आप पहले से उन लोगों के नाम जोड़ सकते हैं, जिन्हें यात्रा करनी है। ऐसे में आपको टिकट बुक करते समय दोबारा पैसेंजर के नाम डालने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे आपका काफी समय बचता है। ऐसे में आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ई-वॉलेट से भुगतान
  • मास्टर लिस्ट फीचर के बाद आपको आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट से ही पेमेंट करनी है। इससे आपका समय बचता है क्योंकि बैंक की जानकारी भरने में और ओटीपी भरने में काफी समय चला जाता है। लेकिन इस ई-वॉलेट से तुरंत पेमेंट हो जाता है। इससे भी आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें