PM Kisan 12th Installment: कल यानी 17 अक्तूबर 2022 को किसानों के लिए बड़ा दिन था, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के अंतर्गत 12वीं किस्त जारी कर दी। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा पात्र किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इसी कड़ी में 12वीं किस्त जारी होने के बाद भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में किस्त के पैसे नहीं आई है। ऐसे में अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और आपको बस कुछ काम करने हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...