फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आखिर आपके बैंक खाते में क्यों नहीं आए 11वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या हो सकती हैं वजह

Mon, 06 Jun 2022 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
Pm Kisan Samman Nidhi Yoajan 11 Kist: देश के किसानों को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, किसानों का आर्थिक बोझ कम हो सके और उन्हें कोई अन्य दिक्कत न हो आदि। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना का लाभ काफी बड़ी संख्या में देश के किसान उठा रहे हैं। 31 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 11वीं किस्त के पैसे भेजे गए। ऐसे में किसानों का इंतजार खत्म हो गया। लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं, जो इस योजना से जुड़े तो हैं लेकिन उनके बैंक खाते में अब तक 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो चलिए हम जानने की कोशिश करते हैं कि किन कारणों की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं और आप ऐसे में क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
11वीं किस्त में कितना लाभ मिला?
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस बार 31 मई 2022 को 2 हजार रुपये की 11वीं किस्त जारी की गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
इन कारणों की वजह से अटक सकते हैं पैसे:-

ई-केवाईसी न होने के कारण
  • जैसा कि सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। लेकिन अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो ऐसे में हो सकता है कि इस वजह से भी आपके 11वीं किस्त के पैसे अटक गए हों।

4 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
आवेदन में गड़बड़ी के कारण
  • ये भी हो सकता है कि आपके आवेदन में कोई गड़बड़ी हो, जिसकी वजह से आपको 11वीं किस्त का लाभ न मिल पाया हो। इसे चेक करने के लिए आपको पहले आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
  • इसके बाद 'फॉर्मर्स कॉर्नर' पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें और आधार नंबर भरकर गेट डेटा पर क्लिक करें। ऐसे में यहां पर स्टेटस देखकर आपको किस्त के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
यहां से ले सकते हैं मदद
  • अगर आपको स्टेटस देखने के बाद पता चलता है कि आपका नाम लिस्ट में था, लेकिन आपके बैंक खाते में पैसे नहीं आए हैं तो ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन डेस्क से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pm kisan yojana 11th installment: किन कारणों से नहीं आई है पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त - फोटो : istock
  • टोल फ्री नंबर 011-24300606 और हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करने के अलावा आप ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल लिखकर भी मदद पा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें