Pradhan Mantri Awas Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए आप आर्थिक लाभ, सब्सिडी या फिर किनी अन्य तरह की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हर एक योजना में अलग-अलग तरीके से सरकार फायदा पहुंचाने का काम करती है। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना की अगर बात की जाए तो इस योजना के अंतर्गत लोगों को पक्का घर मुहैया कराया जाता है जिसके लिए सरकार आर्थिक मदद करती है। अब तक एक बड़ी संख्या में पात्र लोगों को घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जा चुकी है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर पक्का घर चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि योजना का लाभ लेने के लिए आपकी कितनी सालाना कमाई होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...