फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय की ये गलतियां, तो हो सकते हैं ठगी का शिकार

Sat, 13 Jan 2024 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास योजना में आवेदन के समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala
PM Awas Yojana: अगर आपका अपना घर नहीं है, तो आप एक सरकारी योजना के जरिए खुद का घर बनवा सकते हैं। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है, जिसके अंतर्गत आपको ये लाभ मिल सकता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप जुड़ सकते हैं। दरअसल, सरकार की तरफ से इसमें आपको घर बनाने के लिए आर्थिक लाभ दिया जाता है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हो, लेकिन अगर आप इस पीएम आवास योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास योजना में आवेदन के समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

पहली बात
  • आप जब भी इस योजना में आवेदन करने जाएं, तो एक बात का ध्यान रखें कि किसी को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड रखने को न दें। इसकी जगह आधार कार्ड की कॉपी दें। वरना हो सकता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है। आप मास्क्ड आधार कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास योजना में आवेदन के समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : istock
दूसरी बात
  • ध्यान रखें कि कभी भी अपनी कोई गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी अधिकारी या किसी अन्य के साथ शेयर न करें। जैसे- डेबिट कार्ड का पिन, सीवीवी नंबर या कोई ओटीपी आदि। अगर आप देते हैं, तो आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।

4 of 5
पीएम आवास योजना में आवेदन के समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि सरकार आपसे कभी भी आवेदन के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लेती है। अगर कोई आपसे आवेदन के बदले पैसे मांग रहा है, तो ऐसा न करें क्योंकि ये आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास योजना में आवेदन के समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Istock
चौथी बात
  • एक बात जरूर जान लें कि अगर आप योजना के लिए अपात्र हैं, तो फिर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। पर कोई आपसे ऐसा कहे कि वो आपको लाभ दिलवा सकता है। बस वो आपसे इसके बदले कमीशन लेगा, तो ऐसे लोगों के चक्कर में न पड़े क्योंकि ये आपसे पैसे ठग लेते हैं पर आपको लाभ नहीं दिलवा सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें