हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। हालांकि, देश में आज भी कई लोग आर्थिक रूप से इतने कमजोर हैं, जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है। पक्का मकान न होने की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार बरसात के सीजन में घर कच्चा होने की वजह से उसमें पानी टपकना या दूसरी कई मुश्किलों का आना सामान्य है। देश के नागरिकों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। देश में अब तक लाखों लोग पीएम आवास योजना का लाभ लेकर अपना पक्का मकान बनवा चुके हैं।