फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 19वीं किस्त? क्या उन किसानों को भी मिलेगा लाभ जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती

Sun, 26 Jan 2025 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: इस स्कीम के जरिए सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में सरकार जारी करती है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार देश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में कृषि क्षेत्र में पैदावार बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना चाहती है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के जरिए सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
अब तक भारत सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में कुल 18 किस्तें भेज चुकी है। 18 किस्तों का लाभ मिलने के बाद से देश के कई किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 18वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। 18वीं किस्त के पैसों को जारी हुए 3 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? जानिए यहां

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं अक्सर कुछ किसान यह भी सवाल करते हैं कि क्या उन किसानों को भी इस स्कीम का लाभ मिलता है, जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के मुताबिक वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें