फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: क्या आप भी कर सकते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानें क्या है पात्रता

Mon, 21 Mar 2022 05:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
भारत में एक बड़ी आबादी ऐसे गरीब लोगों की है, जिनके सिर पर रहने के लिए छत नहीं है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को चला रही है। 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत कमजोर वर्ग को किफायती आवास प्रदान करने के लिए की गई थी। भारत में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस योजना की मदद से अपना घर बनवा रहे हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को रहने के लिए घर देना है। आप भी सरकार की इस स्कीम की मदद से अपना घर बनवा सकते हैं। हालांकि, योजना का लाभ केवल पात्र लोग ही उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको पात्रता से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास आवासीय इकाई नहीं है। अगर आप बीपीएल श्रेणी या निम्न आय वर्ग के हैं, तो आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में आवेदन कर सकता है। वहीं अगर 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति इस योजना में आवेदन करता है, तो उसके आवेदन पत्र को रद्द कर दिया जाएगा।

4 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी का होना जरूरी है। अगर आपके पास पहले से मकान है, तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री आवास योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर और बैंक पासबुक का होना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदक को तीन हिस्सों में बांटा गया है -

EWS - इकोनॉमिक वीकर सेक्शन में आवेदक की सालाना आय 0 से 3 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।
LIC - लोअर इनकम ग्रुप में आवेदक की सालाना आय 3 से 6 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Eligibility criteria of applying in PM Awas Yojana - फोटो : iStock
MIG 1 - मिडिल इनकम ग्रुप में ऐसे आवेदकों को शामिल किया गया है, जिनकी सालाना आय 6 से 12 लाख रुपये के बीच है।  
MIG 2 - मिडिल इनकम ग्रुप 2 में उन आवेदकों को शामिल किया गया है, जिनकी सालाना आय 12 से 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें