PM Awas Yojana: आज के इस दौर में खुद का घर होना किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है, क्योंकि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद ही आप घर खरीद सकते हैं। इसलिए आज भी एक बड़ा तबका किराए पर रहने को मजबूर है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए साल 2015 में केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की, जिसके तहत लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप इसके लिए पात्र हो। बस आपको आवेदन से पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, जो आप पात्रता सूची देखकर भी पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन इस योजना से जुड़ सकता है और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...