फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना: सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आप भी बनवा सकते हैं अपना घर, ये रहा आवेदन का तरीका

Sat, 20 Jan 2024 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास योजना के लाभ। - फोटो : istock
PM Awas Yojana Apply: सरकार जो योजनाएं चलाती है उनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती है। स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार के अलावा आर्थिक लाभ देने जैसी भी कई योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। दरअसल, हर कोई अपना खुद का घर नहीं खरीद पाता है। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग तो बिल्कुल भी नहीं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए और उन्हें घर दिलाने के लिए ये योजना चल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास योजना के लाभ। - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले ऐसे लोगों को घर दिलाने का प्रावधान है, जिनके पास कच्चे मकान है। इसमें लोगों को कम कीमत पर लोन दिया जाता है यानी सब्सिडी पर।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास योजना के लाभ। - फोटो : istock
आवेदन की प्रक्रिया यहां जानें:-

स्टेप 1
  • अगर आपका भी कच्चा मकान है और आप इस पीएम आवास योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना है

4 of 5
पीएम आवास योजना के लाभ। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन आपको 'ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करना है
  • फिर आपको एक फॉर्म भरना होता है, जो आवेदन फॉर्म होता है
  • इस फॉर्म में आपको वो सभी जरूरी जानकारियां देनी हैं, जो मांगी गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास योजना के लाभ। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • सभी चीजें फॉर्म में भरने के बाद आपको अपना आधार कार्ड इसके साथ लगाना है और सबमिट करना है
  • इसके बाद आपको प्रिंट और डाउनलोड वाला विकल्प चुनना है
  • फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें