PM Awas Yojana 2.O: हर कोई चाहता तो है उसका अपना खुद का घर हो, लेकिन ये सपना सभी का पूरा नहीं हो पाता। क्योंकि आज के इस महंगाई वाले जमाने में घर लेने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की जरूरत होती है।
पर क्या आप जानते हैं कि आपको भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.O के तहत अपना घर मिल सकता है? इसके लिए सरकार 1 करोड नए शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। चलिए जानते हैं किसे ये घर मिल सकता है और इस योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं...