PM Awas Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना के लाभार्थी हैं? अगर नहीं तो आप पात्र होने पर बन सकते हैं। दरअसल, सरकार उन लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं या गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर करने को मजबूर होते हैं। वहीं, जिन लोगों के पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है भारत सरकार उन लोगों की घर बनाने के लिए आर्थिक मदद करती है। हालांकि, जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें इसके लिए पात्रता सूची के तहत पात्र होना पड़ता है। जैसे- अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको सालाना आय वाली शर्त को पूरा करना होता है। तो चलिए जानते हैं अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपकी सालाना आय कितनी होनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...