फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-SIM: फिजिकल सिम कार्ड से ई-सिम पर कैसे स्विच करें? इसके फायदे जान नहीं होगा भरोसा

Fri, 27 Mar 2026 05:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is E-Sim Technology: ई-सिम कि चर्चा इन दिनों काफी तेज हो गई है। सुरक्ष कारणों की वजह से बहुत से एक्सपर्ट्स फिजिकल के बजाय ई-सिम का इस्तेमाल करने का सुझाव दे रहे हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock
Benefits Of E-Sim For Security: आज के दौर में स्मार्टफोन तकनीक तेजी से बदल रही है और इसी कड़ी में 'ई-सिम' (e-SIM) ने मोबाइल कनेक्टिविटी की परिभाषा बदल दी है।  ई-सिम एक 'एम्बेडेड' सिम है, जो आपके फोन के मदरबोर्ड में पहले से ही लगा होता है, यानी आपको प्लास्टिक का फिजिकल सिम कार्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती। 

Fast Charging: क्या फास्ट चार्जर आपके फोन को कर रहा है खराब? यहां जानें फायदे और नुकसान

आज के समय में एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसे बड़े ब्रांड्स अब सिर्फ ई-सिम वाले मॉडल्स को बढ़ावा दे रहे हैं। यह तकनीक न सिर्फ आपके फोन में जगह बचाती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अच्छी है। अगर आपका फोन खो जाता है, तो चोर सिम कार्ड निकालकर उसे ट्रैक होने से नहीं रोक सकता। भारत में एयरटेल, जियो और वीआई जैसी बड़ी कंपनियां अब घर बैठे ई-सिम एक्टिवेट करने की सुविधा दे रही हैं। इसलिए आइए इस के कुछ फायदे जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock
फिजिकल सिम से ई-सिम पर स्विच करने का तरीका

स्विच करने के लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि आपका डिवाइस ई-सिम सपोर्ट करता है या नहीं। इसके बाद अपने ऑपरेटर को एक निर्धारित फॉर्मेट में एसएमएस भेजें। कंपनी आपको एक QR कोड ईमेल करेगी। इस कोड को फोन की सेटिंग्स में 'Add Mobile Plan' पर जाकर स्कैन करें। कुछ ही घंटों में आपका पुराना सिम बंद हो जाएगा और ई-सिम एक्टिवेट हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock
ई-सिम के फायदे
ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुरक्षा है। इसे फोन से निकाला नहीं जा सकता, जिससे फोन चोरी होने पर उसे ढूंढना आसान होता है। साथ ही आप एक ही फोन में कई ई-सिम प्रोफाइल स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्विच कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान आपको फिजिकल सिम बदलने की झंझट नहीं होगी, आप बस एक नया डिजिटल प्लान डाउनलोड कर सकते हैं।

Hidden Sensors: कमाल के हैं आपके मोबाइल फोन में छिपे ये 4 सेंसर्स, अधिकतर लोग नहीं जानते इनके बारे में

4 of 5
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock
ई-सिम की कुछ चुनौतियां?

ई-सिम की सबसे बड़ी चुनौती तब आती है जब आप अपना फोन बदलना चाहते हैं। फिजिकल सिम को एक फोन से दूसरे में डालना आसान होता है, लेकिन ई-सिम को ट्रांसफर करने के लिए फिर से ऑपरेटर की प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। साथ ही अगर आपका फोन पूरी तरह खराब या डेड हो जाए, तो ई-सिम का डेटा और संपर्क एक्सेस करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock
ई-सिम का फ्यूचर

ई-सिम अब धीरे-धीरे लोगों की जरूरत बनता जा रहा है, जो तकनीक को अधिक सरल बनाता है। अगर आपके पास ई-सिम सपोर्टेड फोन है, तो आप भी ई-सिम पर स्विच कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि स्विच करने से पहले अपने सभी जरूरी कॉन्टैक्ट्स का बैकअप गूगल या आईक्लाउड पर जरूर रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें