फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Blast Reasons: इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट, 5वीं गलती तो हर कोई करता है

Mon, 09 Feb 2026 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Reasons Of Mobile Phone Blast: अगर आप भी ये पांच गलतियां दोहराते हैं, तो आपके फोन को भी ब्लास्ट होने से कोई बचा नहीं पाएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
5 Reasons Of Mobile Phone Blast: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, इंटरनेट, ऑनलाइन पेमेंट से लेकर एंटरटेनमेंट तक हर काम मोबाइल से हो रहा है। लेकिन इसी बढ़ती निर्भरता के बीच मोबाइल से जुड़ी सुरक्षा को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल के वर्षों में मोबाइल ब्लास्ट की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को गंभीर चोट तक आई है। ज्यादातर मामलों में ये हादसे अचानक नहीं होते, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से होते हैं।

खास बात यह है कि इनमें से एक गलती ऐसी है, जो लगभग हर मोबाइल यूजर करता है। अगर समय रहते इन कारणों को समझ लिया जाए और सावधानी बरती जाए, तो मोबाइल ब्लास्ट जैसी खतरनाक घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दोहराने से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : Adobe Stock
पहली गलती 
 
  • पहली और गंभीर गलती लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल करना है। 
  • ऐसे चार्जर सही वोल्टेज और करंट को कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे बैटरी पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है।
  •  इसका सीधा असर बैटरी की सेफ्टी पर पड़ता है और ओवरहीटिंग की स्थिति बन जाती है, जो ब्लास्ट का कारण बन सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती 
 
  • दूसरी आम गलती चार्जिंग के दौरान फोन का लगातार इस्तेमाल करना है। 
  • खासतौर पर गेम खेलना, वीडियो देखना या कॉल पर लंबे समय तक बात करना बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ा देता है। 
  • जब चार्जिंग और इस्तेमाल दोनों एक साथ होते हैं, तो बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाती है, जिसकी वजह से ब्लास्ट की संभावना बढ़ जाती है।

 

4 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : Adobe stock
तीसरी गलती 
 
  • तीसरी गलती मोबाइल को चार्ज करते समय तकिए के नीचे, बेड पर या किसी बंद जगह में रखना है। 
  • इससे फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और हीट अंदर ही फंस जाती है। 
  • ऐसी स्थिति में बैटरी के फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : Adobe stock
चौथी गलती
 
  • चौथी गलती खराब, फूल चुकी या डैमेज बैटरी का इस्तेमाल जारी रखना है।
  •  बैटरी में जरा सी खराबी भी गंभीर हादसे को न्योता दे सकती है, इसलिए ऐसी बैटरी तुरंत बदलनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन वजहों से होता है मोबाइल फोन में ब्लास्ट - फोटो : Adobe stock
पांचवी गलती
 
  • पांचवीं और सबसे आम गलती मोबाइल को पूरी रात चार्ज पर छोड़ देना है। 
  • ओवरचार्जिंग से बैटरी की लाइफ खराब होती है और यही आदत मोबाइल ब्लास्ट की सबसे बड़ी वजह बनती है।
  •  इन गलतियों से बचकर मोबाइल को सुरक्षित रखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें