फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने के कितने समय में निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? यहां जानें तरीका और नियम

Sat, 21 Nov 2026 11:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PF Withdrawal Rules: नौकरी छोड़ने के बाद कर्मचारी अपने पीएफ खाते से पूरा पैसा तुरंत नहीं निकाल सकते
  • ईपीएफओ के नियमों के तहत ही आप अपने खाते से पीएफ के पैसे निकाल सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
कितना PF निकाल सकते हैं आप? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Withdrawal: पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का एक महत्वपूर्ण जरिया है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक हिस्सा कटकर पीएफ खाते में जमा होता है। इसमें कंपनी की ओर से भी योगदान दिया जाता है। नौकरी के दौरान जमा हुए पैसे आपको भविष्य में आर्थिक मदद करती है।

हालांकि, कई बार नौकरी छूटने या खुद नौकरी छोड़ने के बाद लोगों को पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इसके नियम और ऑनलाइन आवेदन का तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कितना PF निकाल सकते हैं आप? - फोटो : Adobe Stock
नौकरी छोड़ने के कितने समय बाद निकाल सकते हैं PF?
  • पहले अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए 12 महीने इंतजार करना पड़ता था
  • पर अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है
  • इससे बेरोजगार होने की स्थिति में कर्मचारियों को अपनी जमा रकम हासिल करने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा
  • हालांकि, पेंशन फंड (EPS) की अंतिम निकासी के लिए 36 महीने की न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है
विज्ञापन

3 of 5
कितना PF निकाल सकते हैं आप? - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
किन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं पूरा पीएफ का पैसा?
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में कर्मचारी को पूरा पीएफ निकालने की अनुमति भी है
  • इसमें 55 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट, स्थायी रूप से काम करने में असमर्थता, छंटनी और स्थायी रूप से विदेश जाने जैसी परिस्थितियां शामिल हैं
  • इसलिए नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ निकालने से पहले अपनी स्थिति और पीएफ निकालने की पात्रता समझना जरूरी है

4 of 5
कितना PF निकाल सकते हैं आप? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन कैसे निकालें पीएफ का पैसा?

स्टेप 1
  • अगर आपका यूएएन एक्टिव है और जरूरी KYC जानकारी अपडेट है, तो घर बैठे ऑनलाइन पीएफ निकाल सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल पर जाएं
  • फिर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
  • ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर क्लेम (फॉर्म-31, 19, 10सी) विकल्प चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कितना PF निकाल सकते हैं आप? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद बैंक खाते की जानकारी और बाकी जानकारी भी चेक कर लें
  • अब जिस तरह की निकासी के लिए आप पात्र हैं, उसके अनुसार क्लेम का विकल्प चुनें
  • फिर जरूरी जानकारी भरकर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए आवेदन सबमिट करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें