फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं अपने पीएफ खाते से पैसे, जानें क्या है तरीका

Mon, 13 Jan 2025 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो आपके खाते में हर महीने आपकी सैलरी से कुछ पैसे काटकर जमा किए जाते हैं। वहीं, आप जरूरत पड़ने पर इन पैसों को निकाल भी सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock
PF Withdrawal Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है जिसके तहत नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों का संचालन किया जाता है। दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनके पीएफ खाते खोले जाते हैं और इस खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। इस पैसे पर विभाग द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है।

वहीं, नौकरी से रिटायर होने के बाद आप इस पैसे को निकाल सकते हैं और पेंशन भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस पैसे को अपनी नौकरी के बीच में निकाल सकते हैं। हालांकि, इसकी लिमिट तय है यानी आप तय लिमिट तक ही पैसे निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे पीएफ के पैसे को अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पीएफ के पैसे निकालने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock
पीएफ के पैसे निकालने का तरीका यहां जानें:-

पहला स्टेप
  • आप भी अगर अपने पीएफ खाते से जरूरत पड़ने पर पैसे निकालना चाहते हैं तो आप निकाल सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर लॉगिन करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब यहां जान लीजिए कि आपको लॉगिन करने के लिए सबसे पहले अपना यूएएन नंबर यहां भरना है
  • इसके बाद आपको अपना पासवर्ड भरना होता है
  • फिर आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां भर दें और फिर आपको लॉगिन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है

4 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर पीएफ खाते से लिंक होता है) पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आए हुए ओटीपी को भरें और साथ में दिए हुए कैप्चा कोड को भी और फिर लॉगिन कर लें
  • इसके बाद आपको 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • अब आपको अपने बैंक खाते का अकाउंट नबंर दर्ज कर इसे वेरिफाई करवाना है और फिर 'एडवांस क्लेम' को चुन लें
  • इसके बाद पीएफ के पैसे निकालने का कारण चुनें और अपने घर का पता भी भर दें
  • फिर आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करना है और ओटीपी पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें