Withdrawal Your PF Money During: अगर आप नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ भी कटता होगा। दरअसल, कंपनी में कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों का पीएफ कटना है या नहीं कटना है तय किया जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा पीएफ खातों का संचालन किया जाता है। इसमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और फिर उतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के बैंक खाते में जमा करती है।
वहीं, इस जमा पैसे पर सरकार की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इन सबके बीच अगर आपको पैसे की जरूरत है और आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो आप निकाल सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है और आप घर बैठे ही अपने खाते में पैसे पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका क्या है...