फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Nominee: पीएफ खाते से नहीं जोड़ेंगे नॉमिनी तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे, जानें कैसे करें ये काम पूरा

Tue, 10 Feb 2026 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Account Mein Nominee Kaise Add Karein: अगर आपका भी पीएफ खाता है और आपने अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो इसे जरूर जोड़ लें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
PF Nominee Alert: नौकरीपेशा लोग जब पूरे महीने काम करते हैं तब जाकर उन्हें महीने के आखिरी में सैलरी मिलती है। इस पैसे से लोग अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं, लेकिन आने वाले कल का क्या? इसी कल में आपको आर्थिक दिक्कतें न हो, इसके लिए भारत सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोलता है।

इस पीएफ खाते में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। फिर कंपनी भी इतना ही अमाउंट कर्मचारी के बैंक खाते में जमा करती है और सरकार इस पर सलाना ब्याज देती है। इन सबके बीच क्या आपने अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ा है? अगर नहीं, तो इसे तुरंत जोड़ लें वरना आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। नॉमिनी जोड़ने के लिए अभी 5 मौके दिए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आप अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ सकते हैं। आगे आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जोड़ें पीएफ खाते में नॉमिनी?

स्टेप 1
  • सबसे पहले तो आपको ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • यहां पर अपना यूएएन नंबर भरें
  • फिर अपना पासवर्ड भर दें
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें और फिर मोबाइल नंबर पर आए हुए मैसेज को दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • लॉगिन करते ही आपके सामने एक पॉप-अप खुलेगा या फिर मैनेज वाले सेक्शन में जाकर ई-नॉमिनेश वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाएं और यहां पर 'सेव' पर क्लिक करें

4 of 5
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब आपको आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'एड फैमिली डिटेल्स' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • इसके बाद नॉमिनी की डिटेल्स भरनी है जैसे, आधार नंबर, नाम, पता आदि
  • अब 'ई-साइन' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद आधार नंबर भरें और इस पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आपकी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें