फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ का नया नियम: क्या अक्तूबर से कम हो जाएगी आपकी इन हैंड सैलरी? यहां समझिए कटकर आएगी सैलरी या नहीं

Wed, 07 Oct 2026 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Employees' Provident Fund Organisation: पीएफ की अनिवार्य मासिक वेतन सीमा 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये किए जाने से लगभग 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को ईपीएफओ की सोशल सिक्योरिटी और पेंशन का लाभ मिलेगा।  हालांकि, इससे जिन कर्मचारियों का पीएफ अभी 15000 रुपये की सीमा के आधार पर कट रहा है, उनकी इन-हैंड सैलरी पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : Amar Ujala AI
EPFO News Rule: अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो अक्तूबर महीे से जुड़े इस बदलाव को समझना आपके लिए जरूरी हो जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की पीएफ पेंशन से जुड़ी अनिवार्य मासिक वेतन सीमा को 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये किया गया है।

इस बदलाव के बाद लगभग 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी और ईपीएफओ पेंशन का लाभ मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इन सबके बीच कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल काफी चर्चा में है कि क्या इस बदलाव के बाद उनकी इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी? तो चलिए जानते हैं आखिर क्या सच में ऐसा होने वाला है या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : Adobe Stock
क्या सीटीसी सैलरी कम हो जाएगी?
  • सबसे पहले सीटीसी और पीएफ के बीच का अंतर समझना जरूरी है
  • ईपीएफओ के मुताबिक, पीएफ के पैसे कितने कटेंगे या इसकी देनदारी केवल सीटीसी के आधार पर तय नहीं होती
  • इसके लिए लागू नियमों के साथ कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता यानी डीए देखा जाता है
  • इसलिए केवल वेज सीलिंग बढ़ने से आपकी सीटीसी अपने आप कम नहीं होगी
  • हालांकि, कुछ मामलों में कंपनी की लागत बढ़ सकती है, क्योंकि कंपनी को कर्मचारी के पीएफ खाते में अधिक योगदान उनके पीएफ खाते में करना पड़ सकता है
विज्ञापन

3 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : ANI
20000 रुपये सैलरी पर कितना पीएफ कटेगा?
  • मान लीजिए आपकी पीएफ योग्य सैलरी यानी जितनी सैलरी में से पीएफ कटना है वो 20000 रुपये है
  • अब तक 15000 रुपये की वेज सीलिंग के आधार पर कर्मचारी का पीएफ योगदान 1800 रुपये होता था यानी कर्मचारी के 1800 रुपये महीना पीएफ के कटते थे
  • वहीं, नई 25000 रुपये की सीमा के हिसाब से 1800 रुपये का योगदान 2400 रुपये हो जाएगा यानी हर महीने आपकी इन-हैंड सैलरी से 600 रुपये ज्यादा पीएफ में जाएंगे

4 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : Adobe Stock
25000 रुपये सैलरी पर कितना पीएफ कटेगा?
  • अगर आपकी पीएफ योग्य सैलरी 25000 रुपये है, तो कर्मचारी के पीएफ के हर महीने 3000 रुपये सैलरी से कटकर पीएफ खाते में जमा होंगे
  • पहले 15000 रुपये की सीमा के हिसाब से 1800 रुपये का योगदान होता था
  • पर अब  इस तरह से इन-हैंड सैलरी से हर महीने 1200 रुपये ज्यादा पीएफ में जमा होगा
विज्ञापन

5 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर कंपनी का हिस्सा यानी जो कंपनी पीएफ में कर्मचारी के खाते में अपनी तरफ से जमा करवाती है, वो भी सीटीसी के अंदर शामिल है, तो टेक-होम सैलरी पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है
  • ऐसे मामले में 20000 रुपये की सैलरी पर 1200 रुपये और 25000 रुपये की सैलरी पर कुल 2400 रुपये की अतिरिक्त पीएफ कटौती देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी? - फोटो : Adobe Stock
किन कर्मचारियों की सैलरी पर कोई असर नहीं होगा?
  • जिन कर्मचारियों की पीएफ योग्य सैलरी 15000 रुपये से कम है, उनके लिए इस बदलाव से कोई अतिरिक्त असर नहीं होगा
  • वहीं, जो कर्मचारी पहले से ही 25000 रुपये या उससे ज्यादा की बेसिक सैलरी पर पूरा पीएफ कटवा रहे हैं, उनकी टेक-होम सैलरी में बदलाव नहीं होगा
  • जिनकी बेसिक सैलरी और डीए 25000 रुपये से ज्यादा है, उनके लिए पेंशन में योगदान अनिवार्य नहीं होगा। वे अपनी इच्छा से योगदान करा सकते हैं
  • ऐसे में समझा जा सकता है कि इस बदलाव का असर मुख्य रूप से उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जिनका पीएफ अभी 15000 रुपये की वेज सीलिंग के आधार पर कट रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें