Why No Pension Despite PF Deduction: नौकरीपेशा लोगों के लिए हर महीने सैलरी से कटने वाला प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ वित्तीय सुरक्षा का एक बहुत बड़ा जरिया होता है। हर कर्मचारी यही सोचता है कि रिटायरमेंट के बाद उसे पीएफ के साथ-साथ हर महीने नियमित रूप से पेंशन भी मिलेगी, जिससे उसका बुढ़ापा आसानी से कट सके। मगर क्या आप जानते हैं कि कई बार लगातार पीएफ कटने के बावजूद कुछ कर्मचारियों को 'कर्मचारी पेंशन योजना' यानी ईपीएस का लाभ या मासिक पेंशन नहीं मिल पाती है।
इस जानकारी के अभाव में कई बार लोगों को रिटायरमेंट के समय बड़ा झटका लग जाता है। अगर आप भी नौकरी करते हैं और अपने भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं, तो आपको ईपीएफओ के इन बेहद जरूरी नियमों को जरूर समझ लेना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन तीन मुख्य वजहों से कर्मचारियों को पेंशन का फायदा नहीं मिल पाता है।