Maximum Petrol Limit At Home India : अक्सर गाड़ियों में ईंधन खत्म होने के डर से लोग घर पर ही पेट्रोल स्टोर करके रख लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर डिजल या पेट्रोल रखने को लेकर सख्त नियम हैं? बता दें कि भारत में पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत घर पर ईंधन रखने के बेहद सख्त कानून हैं।
पेट्रोल एक अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है, जिसकी एक छोटी सी चिंगारी भीषण तबाही मचा सकती है। इन नियमों के मुताबिक एक आम नागरिक बिना किसी विशेष लाइसेंस के अपने घर में अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल ही रख सकता है। मगर इस छूट के साथ भी कई कड़े नियम जुड़े हैं।
अगर कोई तय सीमा से अधिक पेट्रोल रखते पाया जाता है, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ आपको कानूनी कार्रवाई और जेल का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा और कानून के लिहाज से यह जानना जरूरी है कि ईंधन भंडारण की सही प्रक्रिया क्या है।