फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद हर महीने कितनी पेंशन मिलती है? यहां समझें पूरा गणित

Thu, 08 May 2025 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya Hai Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पेंशन दी जाती है। हालांकि, इसमें पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष के बाद हर महीने पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनसे करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक में इन योजनाओं को चलाया जा रहा है, ताकि हर एक जरूरतमंद और गरीब वर्ग को योजना का लाभ मिल सके।

इन योजनाओं में से किसी योजना में आर्थिक लाभ मिलता है, तो किसी योजना के तहत सब्सिडी देने का प्रावधान है और वहीं कई योजनाओं में कोई सामान दिया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसमें योजना से जुड़ने वालों को हर महीने पेंशन मिलती है। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि आपको हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पेंशन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
  • अटल पेंशन योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको 60 वर्ष के बाद हर महीने पेंशन मिलती है। इसमें 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये पेंशन मिलने वाला प्लान है। सरकार इस स्कीम के जरिए लोगों को भविष्य में आर्थिक मदद करने का काम करती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
निवेश का गणित समझें
  • अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कितना निवेश करना होगा, तो इसका हिसाब यहां समझें। मान लीजिए अगर कोई 18 साल की उम्र से हर महीने 210 रुपये निवेश करता है, तो उसको 60 साल के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
आपको कितनी पेंशन मिल सकती है?
  • अब ये समझ लीजिए कि आपको कितनी पेंशन मिलेगी 1 हजार या 5 हजार रुपये महीना? दरअसल, इसमें आपको आवेदन के समय प्लान चुनना होता है कि आपको कितने रुपये पेंशन हर माह चाहिए। फिर इसी हिसाब से आपको प्रीमियम भी देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़े योजना से
  • अगर आपको भी अटल पेंशन योजन से जुड़ना है तो सबसे पहले अपने बैंक जाएं
  • फिर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको इस योजना से जुड़ना है
  • अब आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपको योजना और प्रीमियम की जानकारी देकर आवेदन किया जाता है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते से हर महीने प्रीमियम अपने आप कटते रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें