फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vaya Vandana Yojana: इस योजना में निवेश करके वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं पेंशन का लाभ, जानें क्या है स्कीम

Sat, 10 Sep 2022 10:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : Istock
PM Vaya Vandana Yojana: बुढ़ापे में लोगों को अपने जीवन में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन का ये पड़ाव उनके लिए काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अभी से ही भविष्य की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके वृद्धावस्था की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है। ऐसे में आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना भारत सरकार की स्कीम है। हालांकि, इसका संचालन एलआईसी द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश की अधिकतम सीमा 7.5 लाख रुपये थी। हालांकि, बाद में इसको बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। इस योजना में आप जितना निवेश करते हैं। उसी आधार पर व्यक्ति को 1 हजार रुपये से लेकर 9,250 रुपये की पेंशन दी जाती है। 

4 of 5
PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जीएसटी में छूट भी मिलती है। अगर आप हर महीने 1 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में न्यूनतम 1.62 लाख रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vaya Vandana Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आपको तिमाही पेंशन के लिए 1.61 लाख, छमाही पेंशन के लिए 1.59 लाख रुपये और वार्षिक निवेश के लिए 1.56 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, निवेश प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें