Penalty For Not Giving Way To Ambulance India: हाईवे पर सफर के दौरान अक्सर हमें पीछे से आती एंबुलेंस का सायरन सुनाई देता है। कुछ लोग तुरंत रास्ता दे देते हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव या लापरवाही में लोग रास्ता ब्लॉक किए रहते हैं। आपको बता दें कि एंबुलेंस को रास्ता न देना अमानवीय तो है ही, बल्कि कानूनन एक बड़ा अपराध भी है।
मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत, आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देने पर भारी जुर्माना लग सकता है। नियमों के मुताबिक हाईवे पर लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी इस गलती पर चालान काटा जा सकता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही न सिर्फ किसी की जान जोखिम में डाल सकती है, बल्कि आपको कानूनी पचड़ों में भी फंसा सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि एंबुलेंस को पास न देने पर कानून क्या कहता है और आपको कितनी सजा भुगतनी पड़ सकती है।