Passport Verification Rules: देश से बाहर जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है और भारतीयों के लिए उनका पासपोर्ट काफी जरूरी दस्तावेज भी है। पर, इसे बनवाना आसान नहीं है। पासपोर्ट बनावाने के लिए भले ही अप्लाई करना आसान है, लेकिन इसमें जब सत्यापन होता है, तब दिक्कत आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ मामलों में पुलिसकर्मी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांग लेते हैं, जिससे आम नागरिक भ्रम और तनाव में आ जाता है।
पहली बार पासपोर्ट आवेदन करने वालों को ये समझ नहीं आता कि क्या ये प्रक्रिया का हिस्सा है या अवैध मांग। ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं । पर ऐसे मामलों में परेशान न हों। जी हां, अगर कोई पुलिसकर्मी या व्यक्ति आपसे पैसे की मांग करता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही जानकारी और उचित कदम उठाकर आप इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं। ये लेख आपको बताएगा कि ऐसी स्थिति में क्या करें, कहां शिकायत करें और अपने अधिकारों की रक्षा कैसे करें।