Online Scam New Methods: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद आम हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन ठगों ने लोगों को ठगने के नए-नए और शातिर तरीके निकाल लिए हैं। आजकल साइबर ठगों से जुड़ा एक ऐसा नया मामला तेजी से सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
कई लोगों के साथ ऐसा हो रहा है कि ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल या लैपटॉप जैसे महंगे सामान की डिलीवरी मिलने के ठीक बाद उनके पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आता है। कॉलर खुद को डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताकर कहता है कि आपको जो सामान मिला है वह नकली या गलत है। ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे उनके झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।