फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में LPG गैस की महक आते ही तुरंत करें ये काम, भूलकर भी न करें यह एक गलती

Thu, 29 Oct 2026 05:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • LPG Cylinder Safety Tips: अगर गैस लीक होने की महक आ रही है तो उस दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।
  • उस समय में की गई एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकती है।
  • आइए जानते हैं गैस की महक आने पर क्या करें और क्या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस लीकेज - फोटो : AI
Gas Leak Emergency Steps: रसोई में खाना बनाते समय एलपीजी गैस की महक आना एक बेहद खतरनाक संकेत हो सकता है। गैस लीक होने की स्थिति में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ा हादसा या भयानक विस्फोट का कारण बन सकती है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होती है।

बहुत से लोग गैस की महक आते ही डर जाते हैं या फिर एक ऐसी बड़ी गलती कर बैठते हैं जिससे चिंगारी भड़क सकती है। अगर आपके घर में भी कभी अचानक गैस की महक आने लगे, तो बिना एक पल गंवाए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि आप और आपका पूरा परिवार किसी भी बड़े खतरे से सुरक्षित रह सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या माचिस या लाइटर जलाना है मना? - फोटो : Adobe Stock
क्या माचिस या लाइटर जलाना है मना?
  • गैस की महक आने पर सबसे बड़ी और खतरनाक गलती यह की जाती है कि लोग यह चेक करने के लिए माचिस या लाइटर जला देते हैं कि गैस कहां से लीक हो रही है।
  • ऐसा भूलकर भी न करें, क्योंकि थोड़ी सी भी चिंगारी हवा में फैली गैस से मिलकर भयानक आग लगा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस की महक आने पर तुरंत क्या करें? - फोटो : freepik
गैस की महक आने पर तुरंत क्या करें?
  • जैसे ही आपको गैस लीक होने का अहसास हो, सबसे पहले गैस चूल्हे की नॉब को बंद करें।
  • इसके बाद सिलेंडर के ऊपर लगे प्रेशर रेगुलेटर के नॉब को घुमाकर गैस की सप्लाई को पूरी तरह से तुरंत बंद कर दें।

4 of 5
क्या खिड़कियां और दरवाजे खोलें? - फोटो : Adobe Stock
क्या खिड़कियां और दरवाजे खोलें?
  • घर के अंदर जमा हुई गैस को बाहर निकालने के लिए तुरंत रसोई और घर के सभी दरवाजे व खिड़कियां पूरी तरह खोल दें।
  • इससे हवा का बहाव तेज होगा और गैस बाहर निकल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या बिजली के स्विच न छुएं? - फोटो : Adobe Stock
क्या बिजली के स्विच न छुएं?
  • लीकेज के दौरान घर के बिजली के बोर्ड, पंखे या लाइट के स्विच बिल्कुल न ऑन करें और न ही ऑफ करें।
  • बिजली के स्विच में होने वाली हल्की सी स्पार्किंग भी आग का बड़ा गोला बन सकती है।
  • साथ ही उस दौरान माचिस जलाकर ये न चेक करें कि गैस कहां से लीक कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें