फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! डिलीवरी के बाद आया पार्सल वापसी का कॉल? भूलकर भी न करें यह गलती, हो सकता है बड़ा फ्रॉड

Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Online Shopping Fraud: इन दिनों ऐसे मामले देखने को मिले हैं जहां ऑनलाइन डिलिवरी के बाद खराब सामान मिलने का दावा किया गया है सामान को वापस लिया गया।
  • ठग डिलीवरी का झूठा बहाना बनाकर घर से असली और महंगा सामान वापस ले जाते हैं।
  • आइए इस लेख में समझते हैं कि इस फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड - फोटो : AI
Online Scam New Methods: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद आम हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन ठगों ने लोगों को ठगने के नए-नए और शातिर तरीके निकाल लिए हैं। आजकल साइबर ठगों से जुड़ा एक ऐसा नया मामला तेजी से सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

कई लोगों के साथ ऐसा हो रहा है कि ऑनलाइन मंगाए गए मोबाइल या लैपटॉप जैसे महंगे सामान की डिलीवरी मिलने के ठीक बाद उनके पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आता है। कॉलर खुद को डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताकर कहता है कि आपको जो सामान मिला है वह नकली या गलत है। ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे उनके झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जालसाज कैसे करते हैं ठगी? - फोटो : एआई
जालसाज कैसे करते हैं ठगी?
  • फोन करने वाला शख्स बड़ी चालाकी से विश्वास दिलाता है कि वह असली डिलीवरी कंपनी से बोल रहा है और गलती से गलत सामान डिलीवर हो गया है।
  • वह आपको यह झांसा देता है कि हम तुरंत आपका वह सामान वापस लेने आ रहे हैं और इसके बदले आपको दूसरा नया व सही सामान तुरंत डिलीवर कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चकमा देते हैं जालसाज? - फोटो : अमर उजाला
कैसे चकमा देते हैं जालसाज?
  • जैसे ही वह शातिर शख्स आपके घर आकर उस महंगे सामान को वापस ले जाता है, कुछ ही देर में आपको अहसास होता है कि आप बहुत बड़े फ्रॉड का शिकार बन चुके हैं।
  • इस तरह धोखे से आपका कीमती सामान छिन लिया जाता है और ठग मौके से फरार हो जाते हैं।

4 of 5
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?
  • इस तरह के खतरनाक फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
  • जब भी इस तरह का कोई कॉल आए, तो तुरंत उस शॉपिंग एप या प्लेटफॉर्म को खोलकर देखें जहां से आपने सामान मंगाया है। 
  • यह जांच लें कि वहां कोई रिटर्न या एक्सचेंज का विकल्प दिख रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या एप की जानकारी से मिलान है जरूरी? - फोटो : FREEPIK
क्या एप की जानकारी से मिलान है जरूरी?
  • आपको तब तक अपना सामान वापस नहीं करना है, जब तक कॉलर द्वारा बताई जा रही बात और आपके शॉपिंग एप पर दिख रही जानकारी पूरी तरह मैच न कर जाए।
  • अगर एप पर कोई आधिकारिक अपडेट न हो, तो किसी भी अनजान कॉलर को अपना पार्सल बिल्कुल न सौंपें।
  • अगर किसी के साथ ऐसा स्कैम हो जाए तो तुरंत पुलिस के पास उसकी रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें