Double PAN Card Rules: आपके पास कई डॉक्यूमेंट होंगे जिनमें से आपके पास एक पैन कार्ड भी होगा? दरअसल, पैन कार्ड की जरूरत वित्तीय कामों में पड़ती है। साथ ही आपको पैन कार्ड से जुड़े नियमों के बारे में भी जानना चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो अलग-अलग पैन कार्ड रखने के मामले में सजा हुई थी।
वहीं, बीते दिन एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने सोमवार को सजा कम करने की उनकी अपील खारिज कर दी। इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। तो चलिए जानते हैं क्या सच में 2 पैन कार्ड रखने पर सजा हो सकती है...