फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Tips: अगर आपके पैन कार्ड में है कोई गलती, तो ऐसे करवा सकते हैं घर बैठे सुधार

Fri, 25 Nov 2022 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? - फोटो : Amar Ujala
Pan Card Correction: आपके पास कई दस्तावेज जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि होंगे। ये सभी आज के समय में बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। बात अगर पैन कार्ड की ही करें, तो ये एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। बैंक में खाता खुलवाना हो, आयकर रिटर्न भरना हो, पैसों का लेन देने हो और लोन लेते समय समेत कई जगहों पर इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं, कई लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि उनके पैन कार्ड में दी गई जानकारियां गलत होती हैं। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों को सामना तक करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं पैन कार्ड में सुधार:-

स्टेप 1
  • अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर एप्लिकेशन टाइप का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर यहां पर दिए गए 'Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

4 of 6
laptop new - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको यहां भर देना है। फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन

5 of 6
पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको यहां पर अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं। जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि। फिर आपको यहां पर फीस भरनी है, जिसे आप ऑनलाइन मोड से भर सकते हैं। फिर आपके पास बैंक रेफरेंस नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी आएगी, जिसे सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैन कार्ड में गलतियां सुधारने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 5
  • फिर आपको यहां पर दिया हुआ एक फॉर्म भरना है। इसमें आपको ये बताना है कि आपके पैन कार्ड में क्या गलती है और आपको क्या सही करवानी है। इसे भरकर सबमिट कर दें और कुछ दिनों बाद ही आपके रजिस्टर्ड पते पर पैन कार्ड पहुंच जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें