Pan Card Loan Alert: आपके पास कई अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है। जैसे, आधार कार्ड का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। ठीक ऐसे ही गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है।
ठीक इसी तरह जहां पर पैसों से जुड़े काम आते हैं, वहां पर पैन कार्ड का काम पड़ता है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर लोन लेने जैसे कामों में पैन कार्ड की जरूरत होती है। पर क्या आपने कभी ये चेक किया है कि कहीं किसी ने आपके पैन कार्ड पर लोन तो नहीं लिया है? शायद नहीं, पर आप ये चेक कर सकते हैं ताकि आपका सिबिल स्कोर खराब न हो। चलिए जानते हैं इस बारे में।