फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! WhatsApp पर ये एक मैसेज आते ही समझ जाएं, हो सकता है फ्रॉड

Sat, 07 Mar 2026 08:20 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Whatsapp Fraud Se Kaise Bachein: व्हाट्सएप पर कई तरह के फ्रॉड होते हैं जिनसे हमें बचकर रहना है, क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती हमारा बैंक अकाउंट खाली करवा सकती है। आप यहां इन फ्रॉड से बचने के तरीके जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप पर शादी कार्ड वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala
Whatsapp Fraud Alert: जालसाज आजकल लोगों को ठगने के कई नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इन जालसाजों से बचे रहें। कॉल करके अपनी बातों में फंसाना हो, ओटोपी लेकर ठगना हो या मैसेज करके।

ऐसे ही नाजाने कितने तरीके ये जालसाज अपनाते हैं। जैसे, व्हाट्सएप के जरिए भी जालसाज लोगों को ठगने का काम करते हैं। व्हाट्सएप एक मैसेज आता है जिसके जरिए आपको ठगा जा सकता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इन फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप पर शादी कार्ड वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock
क्या फेक मैसेज आता है व्हाट्सएप पर?
  • व्हाट्सएप पर लोगों को ठगने के लिए शादी का कार्ड या किसी त्योहार का शुभकामना संदेश होता है
  • जैसे ही लोग इन मैसेज को ओपन करते हैं और इन फोटोज को डाउनलोड करते हैं
  • वैसे ही उनके फोन में छिपी एपीके एप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाती है
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप पर शादी कार्ड वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को इन जालसाजों द्वारा खाली कर दिया जाता है
  • इसलिए किसी भी फोटो या मैसेज पर क्लिक करने से बचने के लिए कहा जाता है

4 of 5
व्हाट्सएप पर शादी कार्ड वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock
अनजाने नंबर से आते हैं फेक मैसेज
  • एक चीज जान लें कि ये फेक मैसेज अनजाने मोबाइल नंबर से आते हैं
  • इसलिए कभी भी किसी भी अनजाने नंबर से आए हुए मैसेज पर क्लिक न करें
  • आपके पास जो नंबर सेव हैं या जिन्हें आप जानते हैं, उन्हीं के व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक करें और किसी के नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप पर शादी कार्ड वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
क्या करना चाहिए फ्रॉड से बचने के लिए?
  • अपने व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो ऑटो डाउनलोड बंद कर दें
  • इससे फोटो आते ही डाउनलोड नहीं होगी और जब आप चाहेंगे तभी होगी
  • कभी भी किसी भी अनजान नंबर से आए हुए फोटो या मैसेज आदि पर क्लिक न करें
  • अनजाने नंबर से आया हुआ मैसेज फेक हो सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें