फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड भी तो नकली नहीं? तुरंत ऐसे लगाएं पता

Tue, 07 Nov 2023 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : Amar Ujala
Real or Fake Pan Card: आपके पास कई ऐसे दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको कभी न कभी पड़ती होगी? कभी किसी सरकारी योजना में आवेदन के समय, तो कभी सब्सिडी लेने के लिए आदि। वैसे तो लगभग हर काम के लिए आजकल आधार कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर की भी कई कामों में जरूरत पड़ती है। लोन लेने से लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाने और वित्तीय लेन देन जैसी अन्य चीजों के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। पर क्या आपके पास जो पैन कार्ड है वो असली है? ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे मिनटों में ये पता लगा सकते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या फिर नकली है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे पता लगा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
  • दरअसल, पैन कार्ड चेक करने (असली-नकली में पता करने) के प्रोसेस के बारे में जानें, उससे पहले ये जान लें कि जिन लोगों के पैन कार्ड वर्ष 2018 के बाद बने हुए हैं, वो ही इस तरीके से ये चेक कर सकते हैं कि उनका पैन कार्ड असली है या फिर नकली है।
विज्ञापन

3 of 5
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock
इस तरीके से जान सकते हैं पैन कार्ड असली है या नकली:-

स्टेप 1
  • अपने पैन कार्ड के बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है
  • यहां से आपको सर्च करके 'पैन क्यूआर कोड रीडर' एप को डाउनलोड कर लेना है
  • इस एप को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से तैयार किया गया है

4 of 5
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • एप जब आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाए, तो फिर इसे इंस्टॉल कर लें
  • इसके बाद आपको एप को ओपन करना है
  • फिर आपको इसमें कैमरा व्यूफाइंडर देखना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको इस कैमरा व्यूफाइंडर से अपने पैन कार्ड पर दिए हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करना है
  • कैप्चर होते ही आपको बीप की आवाज आएगी
  • फिर स्क्रीन पर आपके पैन कार्ड की जानकारी आ जाएगी, जिससे आप इसके असली और नकली का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें