आज के समय पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई तरह के वित्तीय कामकाजों में यह उपयोग में आता है। पैन कार्ड में 10 अंकों की अल्फान्यूमेरिक संख्या दर्ज होती है। पैन कार्ड को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय बैंक खाता खोलने, बड़ी लेन देन करने, आईटीआर को फिल करने, शेयर बाजार में निवेश करने आदि कई जगहों पर पैन कार्ड उपयोग में आता है।
वित्तीय धोखाधड़ी रोकने, टैक्स चोरी कम करने और लेन-देन की विश्वसनीयता को बढ़ाने में भी पैन कार्ड अपनी भूमिका निभा रहा है। पैन कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जा रहा है। आज हम आपको एक खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कहां कहां किया गया है?