फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duplicate Pan Card: गुम-चोरी होने पर ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड, जानें तरीका

Fri, 20 Sep 2024 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Duplicate Pan Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें कई ऐसे होंगे जिनकी जरूरत आपको सरकारी या गैर-सरकारी कामों में पड़ती ही होगी। इसमें आपके आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं, लेकिन क्या आप पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं? तो इसका जवाब हां ही होगा। दरअसल, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो या फिर लोन लेना हो आदि। ऐसे ही अन्य कामों के लिए आपको पैन कार्ड चाहिए होता है, लेकिन कई बार लोगों के पैन कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर पर्स चोरी होने पर पैन कार्ड भी चोरी हो जाते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले घबराना नहीं है और आप ऐसे में डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-

स्टेप 1
  • आपका भी पैन कार्ड अगर गुम हो गया है या फिर ये चोरी हो गया है तो आप ऐसे में डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
  • ऐसे में आपको पहले तो एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर अपनी कुछ जरूरी जानकारियां देनी है
विज्ञापन

3 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आपको इस जानकारी में पहले तो 10 अंकों का अपना पैन कार्ड नंबर भरना होता है
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का आधार नंबर और जन्मतिथि भी भरनी है
  • बस यहां पर आपको जीएसटीएन नंबर को छोड़ देना है
  • इसके बाद यहां पर टी और सी पर क्लिक कर दें

4 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपको सबमिट का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • फिर आप देखेंगे कि आपके पैन कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर आ रही है
  • इसके बाद आपको अपने उस पते का पिन कोड भरना है जहां आप अपने डुप्लीकेट पैन कार्ड को मंगवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब आपको अपने पते को वेरिफाई करवाना है जिसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए हुए ओटीपी की मदद लें
  • पता वेरिफाई होने के बाद आपको पेमेंट करनी हैं
  • यहां पर आपको 50 रुपये की पेमेंट करनी है और सबमिट पर क्लिक करना है
  • आखिर में आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे अपने पास रखें और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके घर के पते पर डुप्लीकेट पैन कार्ड पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें