फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: पैन कार्ड धारक अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती, तो लग सकता है 10 हजार रुपये का जुर्माना

Mon, 04 Apr 2022 03:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : सोशल मीडिया
पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। वित्तीय लेनदेन के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा नौकरी के लिए आवेदन करते समय भी पैन कार्ड को मांगा जाता है। पैन कार्ड के जरिए ही आपका प्रोविडेंट फंड अकाउंट ओपन होता है। वहीं सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस गलती के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करने पर आपके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। अगर आपके पास एक या उससे ज्यादा पैन कार्ड है। इस स्थिति में आपके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। ऐसे में आपको एक साथ दो पैन कार्ड को नहीं रखना चाहिए। इससे आपको भविष्य में एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : अमर उजाला
वहीं अगर आप पैन कार्ड की डिटेल्स को दर्ज करते समय उसके अंकों को गलत ढंग से भरते हैं, तो ऐसा करने पर आपके ऊपर एक बड़ी पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में आपको पैन डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : amar ujala
अगर आपके पास दो पैन कार्ड हैं, तो इस स्थिति में आपको उसे सरेंडर कर देना चाहिए। अगर आप एक साथ दो पैन कार्ड रखते हैं, तो ऐसे में आपके बैंक खाते को फ्रीज किया जा सकता है।

4 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : Amar Ujala
इस जुर्माने से बचने के लिए आपको अपने दूसरे पैन कार्ड को पैन कार्ड विभाग में जाकर सरेंडर कर देना चाहिए। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 272B में इस बात को लेकर प्रावधान है।
विज्ञापन

5 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : Pixabay
अगर आपके पास दो पैन कार्ड है और आप उसे सरेंडर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको वेबसाइट पर विजिट करके 'Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data' के विकल्प का चयन करना है। यहां से आप पैन कार्ड सरेंडर के लिए फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pan Card holders never do this mistake - फोटो : Pixabay
नेक्स्ट स्टेप पर आप फॉर्म भरकर उसे NSDL के किसी भी दफ्तर में जाकर जमा कर सकते हैं। पैन कार्ड सरेंडर करने की ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें