Pan Card Alert: पैन कार्ड का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। हमें कई तरह के कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसमें बैंक में खाता खुलवाना, लोन लेना, वित्तीय लेन देन करने में और अन्य सरकारी व गैर-सरकारी कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, जो लोग करदाता होते हैं उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आजकल जालसाज लोगों के साथ फर्जी पैन कार्ड बनाकर फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आ रहे? दरअसल, फर्जी पैन कार्ड बनाने के कई मामले सामने सामने आ चुके हैं और आते भी रहते हैं। इसलिए आपके लिए भी जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...