फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Aadhaar Link Last Date: सिर्फ दो दिन बाकी आज ही करवा लें आधार को पैन कार्ड से लिंक, जानें तरीका

Thu, 29 Jun 2023 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
Link Pan Card With Aadhaar: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें इस समय सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज आपका आधार कार्ड ही नजर आता है। वहीं, अब तो आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाना भी जरूरी है। वहीं, इन्हें लिंक करवाने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो आपके पास सिर्फ दो दिन यानी आज और कल भर का समय है। इसलिए अगर आप चाहें तो इसे आज ही लिंक करवा सकते हैं और आपको इसका तरीका नहीं पता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप यहां जान सकते हैं कि पैन कार्ड को आप कैसे आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका - फोटो : Istock
पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • आपने अगर अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, तो आप इस काम को तुरंत करवा लें
  • इसके लिए आपको पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर आप जैसे ही जाएंगे, तो आपको यहां बाईं तरफ क्विक लिंक का सेक्शन दिखेगा
  • इसमें आपको कई विकल्प मिलेंगे, जिसमें से एक 'लिंक आधार' का विकल्प मिलेगा
  • आपको इस आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको यहां पर पहले अपना पैन नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको अपना आधार नंबर और पूरा नाम भरना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • आपको अपने मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी प्राप्त हुआ है, उसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करने के बाद आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें