फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan-Aadhaar Link: क्या आपका पैन और आधार लिंक है? घर बैठे ऐसे करें चेक

Fri, 14 Aug 2026 08:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income Tax Department Portal Steps: बहुत से लोगों को ये मालूम नहीं होता है कि उनका आधार कार्ड उनके पैन कार्ड से लिंक है या नहीं। आपका आधार कार्ड आपके पैन से लिंक है या नहीं आप चाहें तो अपने मोबाइल से घर बैठे चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पैन आधार लिंक कैसे चेक करें - फोटो : AI
Pan Aadhaar Link Status Guide: आज के समय में बैंक का काम हो या कोई जरूरी कागजी कार्रवाई, पैन कार्ड और आधार कार्ड का आपस में लिंक होना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो आपका पैन कार्ड बंद (निष्क्रिय) हो सकता है, जिससे पैसे के लेन-देन या सरकारी काम में बड़ी रुकावट आ सकती है। 

बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि उनका पैन और आधार आपस में जुड़ा है या नहीं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप अपने मोबाइल से घर बैठे यह कैसे चेक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना
  • पैन और आधार का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) को खोलना होगा।
  • इसके पेज को नीचे स्क्रॉल करके आप क्विक लिंक्स वाले सेक्शन में जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
'लिंक आधार स्टेटस' विकल्प का चयन करना - फोटो : Adobe Stock
'लिंक आधार स्टेटस' विकल्प का चयन करना
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'क्विक लिंक्स' सेक्शन में जाएं और वहां मौजूद 'Link Aadhaar/View Status' विकल्प पर क्लिक करें, जिससे एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आप आसानी से अपनी आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

4 of 5
पैन और आधार नंबर दर्ज करके विवरण भरना - फोटो : Amar Ujala
पैन और आधार नंबर दर्ज करके विवरण भरना
  • खुले हुए नए पेज पर दिए गए खानों में अपना पैन और आधार नंबर सावधानी से दर्ज करें। 
  • इसके बाद, स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए 'View Link Aadhaar Status' बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिंक होने की स्थिति की स्क्रीन पर पुष्टि देखना - फोटो : AdobeStock
लिंक होने की स्थिति की स्क्रीन पर पुष्टि देखना
  • जैसे ही आप स्टेटस चेक करने के लिए क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर तुरंत यह मैसेज आ जाएगा कि आपका पैन पहले से आधार से लिंक है या नहीं। 
  • इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें