PM Fasal Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि भारी बारिश या किसी आपदा के कारण किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है। ऐसे में किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसे कई किसान हैं, जो आर्थिक दिक्कतों के कारण कर्ज लेकर खेती करते हैं। वहीं जब प्राकृतिक आपदा में उनकी तैयार हुई फसल पूरी तरह नष्ट हो जाती है। ऐसे में उनके ऊपर संकटों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने फसल बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों द्वारा खेतों में तैयार की जा रही फसल का बीमा किया जाता है। वहीं दुर्भाग्यवश अगर फसल भारी बारिश या आपदा में नष्ट हो जाती है। इस स्थिति में किसानों को मुआवजा मिलता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन कर सकते हैं।