फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: भेज रहे हैं किसी को ऑनलाइन पैसे तो जरूर रखें इन चार बातों का ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Mon, 29 May 2023 04:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock
Online Transaction Tips: आज के समय में बैंक से जुड़े काम करना पहले के मुकाबले में काफी आसान हो गए हैं। अब लगभग हर एक काम के लिए बैंक भी नहीं जाना पड़ता, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग और फोन बैंकिंग के जरिए आप अपने कई काम घर बैठे ही कर सकते हैं। उदाहरण के लिए पहले किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब आप ऑनलाइन तरीके से किसी को भी मिनटों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। बस इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपके अकाउंट से पैसे तो कट जाएंगे, लेकिन वो सही व्यक्ति के पास नहीं पहुंचेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आपको किसी को ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
पैसे भेजते समय इन बातों का ध्यान रखें:-

सही बैंक खाते की जानकारी का पता होना
  • आप जब भी किसी को ऑनलाइन पैसे भेजें, तो आपके पास एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस जैसे विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में जब आप पैसे ट्रांसफर करें, तो ये सुनिश्चित करें कि बैंकिंग जानकारी पूरी तरह सही हो।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
मोबाइल नंबर चेक करें
  • आजकल लोग यूपीआई एप से भी एक-दूसरे को पैसे भेजते हैं। ये तरीका बेहद आसान और मिनटों में पूरा हो जाता है। इसलिए यूपीआई पेमेंट करते समय मोबाइल नंबर जरूर चेक करें, क्योंकि इसी से पता चल सकता है कि आप सही बैंक खाते में पैसे भेज रहे हैं या नहीं।

4 of 5
ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
अकाउंट नंबर सही हो
  • अगर आप किसी को नेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो ये जरूर चेक कर लें कि आपके द्वारा दर्ज किया गया अकाउंट नंबर सही है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अकाउंट नंबर गलत हुआ तो आपकी मेहनत की कमाई गलत बैंक खाते में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन पैसे भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
आईएफएससी कोड
  • आप जब किसी को नेट बैंकिंग से पैसे भेजते हैं, तो जिस तरह से अकाउंट नंबर चेक करते हैं। ठीक वैसे ही आपको आईएफएससी कोड भी चेक करना चाहिए। अगर ये कोड गलत हो जाता है, तो आपके पैसे गलत व्यक्ति के बैंक खाते में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें