फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Shopping Tips: ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार

Sat, 29 Jan 2022 12:13 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Istock
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन शॉपिंग के फायदे भी बहुत हैं। आप घर बैठे एक क्लिक में कुछ भी ऑर्डर कर देते हैं और सामान सीधे आपके घर पर पहुंच जाता है। इसके लिए आपको बाहर भी निकलने की जरूरत नहीं होती। इस दौरान कई तरह के विकल्प और ऑफर भी मिल जाते हैं, जिसकी वजह से शॉपिंग किफायती दामों में हो जाती है। खास बात ये है कि साल में कई बार ई-कॉमर्स कंपनियां सेल शुरू करती हैं।  इन सेल में मिलने वाले सामान बेहद कम दाम में मिल जाते हैं। ऐसे में किसी को कोई सामान लेना होता है तो ज्यादातर लोग सेल का इंतजार करते हैं। सेल शुरू होते ही लोग मनचाहा सामान खरीद लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की सेल में शॉपिंग करते हैं तो आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार इसी चक्कर में लोग ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप सेल में शॉपिंग करने के दौरान किसी तरह की ठगी का शिकार नहीं होंगे... 
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Istock
  • कई बार सेल में बंपर छूट पर सामान खरीदने के लिए लोगों को बार-बार मैसेज और कॉल करके इन चीजों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आपको ऐसे कॉल और मैसेज से बचना चाहिए। इससे आपके पैसों की बर्बादी भी नहीं होगी और आप किसी तरह की ठगी का भी शिकार नहीं होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Istock
  • सबसे जरूरी बात ये है कि सेल में शॉपिंग करते समय केवल कम दाम देखकर बेकार के चीजों की शॉपिंग ना कर लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको जो भी सामान चाहिए उसकी कंपनी और रिव्यू चेक करके ही सामान खरीदें।  

4 of 5
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay
  • सेल शुरू होते ही हर कोई ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट एक बार जरूर चेक करता है। वहीं कभी-कभी लोग कम दाम देखकर ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जो उनके काम की नहीं हैं। ऐसा करना सही नहीं होता, क्योंकि इससे आपके महीने की बजट पर असर पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Istock
  • आपको एक बात पता होना चाहिए कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह सेल में उन चीजों में सबसे ज्यादा छूट मिलती है, जो सबसे कम बिकती है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में कई बार ज्यादा सामान खरीदने के चक्कर में लोग बेकार की चीजें भी खरीद लेते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि बाद में इसके दाम बढ़ जाएंगे और फिर इतना अच्छा मौका उनके हाथ से निकल जाएगा। इसी चक्कर में लोग बेमतलब की चीजें भी खरीद लेते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें