फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो कभी न करें ये चार गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Thu, 04 May 2023 11:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
Online Shopping Alert: आप चाहे घर में रहते हैं, आप चाहे नौकरी करते हैं या फिर आप चाहे स्कूल-कॉलेज में पढ़ते हैं आदि। आपने कभी न कभी तो ऑनलाइन शॉपिंग की ही होगी और आजकल तो लोग खरीदारी करने के इस तरीके को ज्यादा पसंद करते हुए नजर आते हैं। इसमें बिना घर के बाहर जाए पसंद की चीजें सीधे घर पर ही मिल जाती है। साथ ही कई तरह के डिस्काउंट भी मिल ही जाते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हम ठगी के भी शिकार हो सकते हैं क्योंकि जालसाज कई तरीके अपनाकर आपको ठग सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। वरना जालसाज पलक झपकते ही आपकी मेहनत की कमाई को निकाल लेंगे। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
आपके साथ न हो ठगी, इसलिए इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात
  • कभी गलती से भी डिस्काउंट पाने के चक्कर में मुफ्त के कूपन न देखें, क्योंकि कई लोग गूगल पर या अन्य जगहों से ऐसे कूपन ढूंढते हैं। ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई फर्जी वेबसाइट या एप होती हैं जो आपको कूपन देने का दावा तो करती हैं। लेकिन बदले में वो आपकी कई गोपनीय जानकारी चुरा लेती है और आपको ठग सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock
दूसरी बात
  • अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपको फर्जी वेबसाइट और एप से बचकर रहना है। ऐसी कई एप और वेबसाइट हैं जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठग सकती हैं। इसलिए हर किसी वेबसाइट या एप से शॉपिंग करने की जगह विश्वसनीय जगह से ही शॉपिंग करें।

4 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • आपके पास भी कभी न कभी सोशल मीडिया, मैसेज या ईमेल के जरिए ऐसे लिंक आए होंगे जिनमें ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भारी डिस्काउंट मिलने या कोई चीज मुफ्त में मिलने जैसे दावे किए जाते हैं। इन लिंक पर कभी क्लिक न करें। इसलिए ऐसे लिंक से बचकर रहें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
चौथी बात
  • ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको पेमेंट करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी वेबसाइट या एप पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, पिन नंबर और सीवीवी नंबर आदि सेव न करें। हर बार ओटीपी का ही इस्तेमाल करें और हो सके तो पेमेंट कैश ऑन डिलिवरी करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें