Online Shopping Alert: आप चाहे घर में रहते हैं, आप चाहे नौकरी करते हैं या फिर आप चाहे स्कूल-कॉलेज में पढ़ते हैं आदि। आपने कभी न कभी तो ऑनलाइन शॉपिंग की ही होगी और आजकल तो लोग खरीदारी करने के इस तरीके को ज्यादा पसंद करते हुए नजर आते हैं। इसमें बिना घर के बाहर जाए पसंद की चीजें सीधे घर पर ही मिल जाती है। साथ ही कई तरह के डिस्काउंट भी मिल ही जाते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हम ठगी के भी शिकार हो सकते हैं क्योंकि जालसाज कई तरीके अपनाकर आपको ठग सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। वरना जालसाज पलक झपकते ही आपकी मेहनत की कमाई को निकाल लेंगे। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है...