Online Safety Tips: अगर आपका बच्चा भी मोबाइल देखता है तो उसके हाथ में फोन देने से पहले मोबाइल की कुछ सेटिंग्स बदल दें। इससे मोबाइल का कंटेट फिल्टर होकर उसे दिखेगा।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले बदल दें ये सेटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
Settings to Change Before Giving Phone to Kids Online Safety Tips: आज के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल और इंटरनेट पर बहुत समय बिताते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल के इस्तेमाल से उन्हें पढ़ने से लेकर सीखने और मनोरंजन का अवसर मिलता है।, पर, क्या आप जानते हैं कि इसी मोबाइल के इस्तेमाल से ही उन तक अश्लील और हानिकारक सामग्री पहुंचती है।
ऐसे में हर माता-पिता के लिए ये बेहद जरूरी हो गया है कि वे बच्चे को फोन देते समय मोबाइल की सुरक्षा सेटिंग्स बदलें और कंटेंट फिल्टर एक्टिवेट करें। इससे बच्चों को केवल सुरक्षित और उम्र के अनुकूल सामग्री देखने को मिलेगी।
ये कदम न केवल अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री से रोकथाम करता है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित डिजिटल अनुभव भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
2 of 6
बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले बदल दें ये सेटिंग्स
- फोटो : FreePik
फिल्टर करें सेट
सबसे पहले मोबाइल में कंटेंट फिल्टर सेट करना जरूरी है।
इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी, प्राइवेसी या डिजिटल वेलबीइंग सेक्शन में कंटेंट फिल्टर या सेफ मोड को ऑन करें।
इससे अश्लील, हिंसक और उम्र के हिसाब से अनुपयुक्त कंटेंट अपने आप ब्लॉक हो जाता है।
इसके बाद बच्चे को केवल सुरक्षित सामग्री ही दिखाई देती है।
विज्ञापन
3 of 6
बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले बदल दें ये सेटिंग्स
- फोटो : Adobe Stock
पैरेंटल कंट्रोल एप का इस्तेमाल करें
इसके बाद पैरेंटल कंट्रोल एप का इस्तेमाल करें।
प्ले स्टोर पर कई एप्स माता-पिता को ये सुविधा देते हैं कि वे बच्चे के मोबाइल इस्तेमाल का समय तय कर सकें, कौन-से ऐप्स डाउनलोड हों और किस तरह की वेबसाइट्स देखी जा सकें।
ऐसा करने से आपके मोबाइल पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
4 of 6
बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले बदल दें ये सेटिंग्स
- फोटो : FREEPIK
ब्राउजर और यूट्यूब की सेटिंग्स बदलें
गूगल सर्च में सेफ सर्च ऑन करें और यूट्यूब पर Restricted Mode एक्टिव करें।
इससे अश्लील वीडियो, गलत भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट बच्चों तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
5 of 6
बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले बदल दें ये सेटिंग्स
- फोटो : AdobeStock
प्ले स्टोर पर करें ये सेटिंग
मोबाइल में एप्लिकेशन एक्सेस सीमित रखें।
केवल पढ़ाई और जरूरी मनोरंजन से जुड़े ऐप्स ही इंस्टॉल रहने दें।
प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में इन-ऐप खरीदारी और नए ऐप डाउनलोड करने की अनुमति बंद कर दें।
ऐसा करने से बच्चा गलती से कोई गलत ऐप न डाउनलोड कर सके।