ONDC Benefits: आज के समय में अगर आपको बिना घर से बाहर जाए कोई सामान अपने घर मंगवाना है, तो वो आ जाता है। दरअसल, कई ऐसी एप और वेबसाइट हैं जो आपको घर बैठे आपकी पसंद के कपड़े, आपकी रोज की जरूरत का सामान और खाने जैसी चीजें मुहैया कराती है। हालांकि, वैसो तो ऐसी कई एप हैं जो ये काम करती हैं, लेकिन ऐसी 2-4 ही एप हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। लेकिन अब इन प्लेटफॉर्म को टक्कर दे रहा है ओएनडीसी। इस प्लेटफॉर्म से भी आप वो सब ऑर्डर कर सकते हैं जो अब तक आप बाकी एप के जरिए कर रहे थे और सबसे खात बात ये कि ओएनडीसी पर बाकी एप की तुलना में चीजें काफी सस्ती मिल रही हैं। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि चीजें सस्ती कैसे मिल रही है, तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...