फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जानते अधिकतर लोग: पुराने डेबिट कार्ड को फेंकने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत

Sat, 26 Sep 2026 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुराना या एक्सपायर हो चुका डेबिट कार्ड सीधे कूड़ेदान में फेंकना सही तरीका नहीं है। RBI के मुताबिक, कार्ड को नष्ट करने से पहले उसकी मैग्नेटिक स्ट्राइप और चिप को काटना जरूरी है। माना जाता है अधिकतर लोग इस बारे में नहीं जानते और न ही इस स्टेप को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुराने ATM कार्ड को फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
अगर आपके पास पुराना डेबिट या डेबिट कार्ड रखा है और अब उसका इस्तेमाल नहीं होता, तो उसे ऐसे ही कूड़ेदान में न डालें। कार्ड में आपकी वित्तीय जानकारी से जुड़ी चीजें मौजूद होती हैं।

इसलिए इसे फेंकने से पहले सही तरीके से नष्ट करना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पर देखने में आता है कि लोग ऐसा कम ही करते हैं। तो चलिए जानते हैं डेबिट कार्ड को फेंकने से पहले क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पुराने ATM कार्ड को फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated
डेबिट कार्ड को कैसे नष्ट करें?
  • आरबीआई के मुताबिक, जब डेबिट कार्ड की वैधता खत्म हो जाए या उससे जुड़ा बैंक खाता बंद हो जाए
  • तो डेबिट कार्ड को फेंकने से पहले चार टुकड़ों में काटना चाहिए
  • खास बात यह है कि कट लगाते समय कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्राइप और चिप जरूर कटनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
पुराने ATM कार्ड को फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated
  • सिर्फ कार्ड को बीच से काट देना पर्याप्त नहीं है
  • मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड के पीछे लगी पट्टी होती है
  • जबकि EMV डेबिट कार्ड में सामने की तरफ चिप होती है

4 of 5
पुराने ATM कार्ड को फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आरबीआई के अनुसार, इन हिस्सों में कार्ड से जुड़ा डाटा स्टोर होता है
  • इसलिए कार्ड के इन दोनों हिस्सों को नष्ट करना जरूरी है
  • ऐसा करके आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने में एक बेहतर कदम बढ़ा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुराने ATM कार्ड को फेंकने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
नया कार्ड आने पर भी ध्यान दें
  • कई बार बैंक पुराना कार्ड बदलकर नया डेबिट कार्ड जारी करता है
  • ऐसी स्थिति में भी पुराने कार्ड को संभालकर रखने या सीधे कूड़ेदान में डालने के बजाय उसे नष्ट कर देना चाहिए
  • बैंकों की आधिकारिक डेबिट सुरक्षा गाइडलाइन में भी नया कार्ड मिलने के बाद पुराने कार्ड को ब्लॉक और नष्ट करने की सलाह दी गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें